मुरादाबाद में निकाय चुनाव प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा

India Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

मुरादाबाद। देश और दुनिया में चर्चा का विषय बनी राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के क्रम में बुधवार को महानगर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। कांग्रेस के निकाय चुनाव प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ों यात्रा ने निकाय चुनाव से पहले कांग्रेसियों में जोश-ओ-खरोश भर दिया। यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता भी रही।

निकाय चुनाव से ठीक पहले महानगर में निकाली गई यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। अक्सर पार्टी के कार्यक्रमों से गायब रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी भी यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा शहर में यात्रा का इस्तकबाल करने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग खड़े दिखाई दिए। कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ सुबह से दोपहर तक कांग्रेस नेताओं ने शहर में पद यात्रा की। यात्रा के जरिये निकाय चुनाव से पहले कांग्रेसियों में जोेश देखा गया।

गांधी प्रतिमा पर मार्ल्यापण से शुरू हुई यात्रा

महानगर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कंपनी बाग में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से शुरकू हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री और निकाय चुनाव प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सतीश शर्मा, पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगराध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, असद मोलाई, फहीम चौधरी, सलीम अख्तर, रिजवान कुरैशी आदि की मौजूदगी में यात्रा की शुरुआत हुईे।

यात्रा कंपनी बाग से शुरू होकर जैन मंदिर चौराहा, गुरहट्टी चौराहा, टाउनहॉल चौराहा, चौमुखापुल चौराहा, अमरोहा गेट, मंडी चौक, पान दरीबा चौक, फैजगंज, जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद चौराहा, इंदिरा चौक, गलशहीद चौराहा, ईदगाह चौराहा, सम्भल चौराहा, करुला पुल, दस सराय चौकी, कोहिनूर तिराहे से होते हुए सम्भल की ओर प्रस्थान कर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *