IMA Moradabad की 8 फरवरी को होने वाली CME Workshop में देशभर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक होंगे शामिल

🩺 उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। Indian Medical Association Moradabad (आईएमए) मुरादाबाद द्वारा वर्ष 2026 का वार्षिक Continuing Medical Education (CME) वर्कशॉप आगामी 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर बदलती तकनीकों और आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

🩺आईएमए मुरादाबाद का वार्षिक शैक्षिक आयोजन

शुक्रवार 6 फरवरी को आईएमएस सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुरादाबाद के प्रेसिडेंट डॉक्टर सीपी सिंह ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर बदलते परिदृश्य और आधुनिक तकनीकों से चिकित्सकों को अपडेट रखने के उद्देश्य से वर्ष 2026 का Continuing Medical Education (CME) Workshop मुरादाबाद में आयोजित किया जा रहा है। यह वर्कशॉप Hotel ड्राइव इन 24 (दिल्ली रोड) में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा।



📍 होटल 24 में होगा कार्यक्रम


उन्होंने बताया कि यह CME वर्कशॉप Hotel ड्राइव इन 24, दिल्ली रोड, मुरादाबाद में दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में 600 से अधिक चिकित्सकों की उपस्थिति अपेक्षित है।


🎤 मंडलायुक्त करेंगे उद्घाटन


कार्यक्रम का उद्घाटन आन्जनेय कुमार सिंह, मंडलायुक्त मुरादाबाद द्वारा शाम 5 बजे से 6 बजे के मध्य किया जाएगा। उनके साथ आईएमए के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।


🧑‍⚕️ देशभर से आएंगे ख्यातिलब्ध चिकित्सक


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुरादाबाद के प्रेसिडेंट डॉक्टर सीपी सिंह ने बताया इस कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से आए जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो स्वास्थ्य सेवाओं में नवीनतम शोध, क्लिनिकल प्रैक्टिस में हो रहे बदलाव और मरीजों की बेहतर देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में आधुनिक उपचार पद्धतियों, नई दवाओं, उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीकों और रोग प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

इसी मौके पर दिया DMR हॉस्पिटल के डॉ मंजेश राठी ने बताया इस CME वर्कशॉप में 600 से अधिक चिकित्सकों की भागीदारी अपेक्षित है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से Indian Medical Association Moradabad के सदस्यों एवं सभी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के लिए खुला रहेगा। समारोह में देश के विभिन्न अंचलों से विभिन्न विधाओं के प्रसिद्ध चिकित्सक भाग लेंगे। ये विशेषज्ञ आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, नवीनतम शोध, उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीक और रोग प्रबंधन से संबंधित विषयों पर व्याख्यान देंगे।


💡 अत्याधुनिक चिकित्सा व तकनीक पर चर्चा


सेक्रेटरी डॉक्टर गिरजेश कैन CME वर्कशॉप में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, केस स्टडी, पैनल डिस्कशन और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे चिकित्सकों को अपने ज्ञान को अपडेट करने और व्यवहारिक अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।


📰 प्रतिभागी चिकित्सकों को अपनी शंकाओं के समाधान का अवसर मिलेगा

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन, केस स्टडी डिस्कशन, पैनल चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागी चिकित्सकों को अपनी शंकाओं के समाधान का अवसर मिलेगा। साथ ही, यह वर्कशॉप चिकित्सकों के लिए नेटवर्किंग का भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।



🤝 चिकित्सकों के लिए नेटवर्किंग का मंच


यह आयोजन न केवल शैक्षिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा बल्कि चिकित्सकों के लिए आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और भविष्य के सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने का भी सशक्त मंच बनेगा।आयोजकों ने बताया कि CME वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को अद्यतन ज्ञान प्रदान कर मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करना है। कार्यक्रम को लेकर चिकित्सा समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!