आयुर्वेद का उद्देश्य स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोगी के रोग को दूर करना

लव इंडिया, मुरादाबाद। 18 सितंबर को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद एवं हर प्रसाद आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सभागार में अधिवक्ताओं के चिकित्सकीय परीक्षण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में हुआ प्रथम सत्र में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर एस पी गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉक्टर सत्य प्रकाश गुप्ता ने आयुर्वेद का उद्देश्य बताते हुए कहा कि “प्रयोजनम च अस्य स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम आतुरस्य विकार प्रशमनम च। आयुर्वेद का उद्देश्य स्वस्थ पुरुष के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोगी व्यक्ति के रोग को दूर करना है। अपने वक्तव्य में मुख्य वक्ता के द्वारा आयुर्वेद के लाभ व आयुर्वेद के द्वारा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया।

अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आनंद मोहन गुप्ता जी ने अधिवक्ताओं की ओर से डॉक्टर सत्य प्रकाश गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा अपनी टीम के साथ अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य परीक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर उनका व उनकी टीम का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉक्टर सत्य प्रकाश गुप्ता व उनके सहयोगी चिकित्सक डॉक्टर सुनीता मीणा एवं डॉ दीक्षा मुद्गल ने अधिवक्ताओं का चिकित्सीय परीक्षण किया व उन्हें स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, संयुक्त सचिव राम पंत पांडे, आवरण अग्रवाल, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ आशीष उपाध्याय, सुरेश सिंह, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ फिरोज आलम, सचिन कुमार, अभिनव भट्ट पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, एल्डर कमेटी सदस्य महेश चंद्र त्यागी, अचल शर्मा, अजय पाल सिंह, कमाल अख्तर, मुस्तर अली, जाफर अली, प्रभात सिंगल, महेंद्र सिंह सैनी, आबिद हुसैन, सलीम शहजादा, अजय पाल, आदि भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!