फिर से सुर्खियों में आया TMU: इस बार BSc नर्सिंग की छात्रा तीसरी मंजिल से कूदी, हालत गंभीर

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। शिक्षा के क्षेत्र में नित्य में आयाम स्थापित कर रहा तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी गुरुवार को एक बार फिर से सोशल मीडिया और अखबारों की सुर्खियों में आ गया क्योंकि TMU के नर्सिंग कॉलेज में अध्ययन बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा दीक्षा पाल ने तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल, नर्सिंग छात्र की हालत गंभीर है और डॉक्टर बचाने के प्रयास में है।

छात्रा दीक्षा पाल का फाइल फोटो

टीएमयू के नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत बी.एस.सी. नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा दीक्षा पाल पुत्री श्री जन्म सिंह निवासी असमौली, जिला संभल, आज 18 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग 2:52 बजे परिसर में स्थित बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल से नीचे कूद गयी।

तुरंत ही छात्रा को टीएमयू हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा इलाज़ प्रारंभ कर दिया गया। छात्रा की क्लास कोऑर्डिनेटर द्वारा दोपहर 3:22 बजे दुर्घटना की जानकारी देने हेतु छात्रा के पिताजी को फ़ोन किया गया।

कॉलेज के वाईस प्रिंसिपल द्वारा भी छात्रा के पिताजी को घटना के बारे में दोपहर 3:28 बजे सूचित कर दिया गया। पुलिस प्रशासन को भी तत्काल सूचित किया गया। चिकित्सकों के अनुसार आई.सी.यू. में छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। समस्त टीएमयू परिवार छात्रा के बेहतर इलाज हेतु प्रयासरत है।

error: Content is protected !!