Innerwheel Club of Moradabad Civil Lines का अधिष्ठापन समारोह, वितरित किए जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग


लव इंडिया, मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस का अधिष्ठापन समारोह एवं जनरल मीटिंग उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, क्लब प्रेयर और स्वागत नृत्य के साथ हुआ। सभा का संचालन क्लब की आईपीपी शिवानी और क्लब आईएसओ ईशा ने किया।


समारोह के दौरान क्लब की सभी सदस्याओं का सम्मान किया गया। सचिव शुभि रस्तोगी ने नवनियुक्त अध्यक्षा पूनम रस्तोगी को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद अध्यक्षा पूनम रस्तोगी ने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय कराया। डिस्ट्रिक्ट सचिव रीना गोयल ने उन्हें क्लब की पिन लगाकर स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक सरोकार निभाते हुए संस्कार केंद्र के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। साथ ही इनरव्हील ब्रांडिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब के लोगो निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सचिव रीना गोयल, पीडीसी सोनल भाटिया, आशा सिंह, ज्योति, कल्पना, रेनू, नीलम, सुनीता, श्वेता, नीतू, आरती, रिंजू, सोनिया, पल्लवी, विनीता, संगीता, कृष्णा, सपना, पूनम, प्रिंसी, रश्मि, प्रेमवाला, मृदुला, लक्ष्मी, प्रभा, सुधा, शिल्पी, अमिता, बीनू, दीपिका, नीलू, मेघा, रूपम, लीना सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्याएं उपस्थित रहीं।

error: Content is protected !!