horoscope: 18 जनवरी को इन जातकों का होगा भाग्य उदय

लव इंडिया नेशनल के ऑनलाइन पाठकों के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री लंबे समय से दैनिक राशिफल बताते हैं आप इनसे मोबाइल 9837081951 पर भी संपर्क कर सकते हैं… फिलहाल देखिए 18 जनवरी का अपना राशिफल आप भी…
मेष राशि :- अपनी आगामी रणनीति को गुप्त रखें,सही गलत को समझें और हर किसी के सामने दूसरों की बुराई करने से बचें।पिता के साथ चल रहा मन मुटाव समाप्त होगा।
वृषभ राशि :- आप के आकर्षक व्यतित्व के चलते लोग आप से प्रभावित होंगे,दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान का भ्रमण संभव है।बहनों से चल रहे विवाद आपसी समझदारी से हल होंगे,आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मिथुन राशि :- अपने हुनर से लोगों को अचंभित करेंगे,सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है,न्यायालय से संबंधित कार्य पूरे होंगे।
कर्क राशि :- समय रहते जरूरी कार्यों को पूरा करें,इसी में आपका हित है।परिवारजनों से सहयोग मिलेगा कार्य की अधिकता रहेगी,बैंक से संबंधित अड़चन दूर होगी।दोस्तों से अनबन संभव है।
सिंह राशि :- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी,संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।जीवन साथी के साथ व्यवहार को सुधारने की आवश्यकता है,यात्रा के योग है।वाहन सुख संभव है।
कन्या राशि धार्मिक आस्था बढ़ेगी।परिवार के लिए आप का योगदान अतुलनीय है पर परिजनों का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा।कारोबार में कर्मचारियों की समस्या रहेगी।
तुला राशि :- पैसे को लेकर पारिवारिक विवाद उभर सकता है,कारोबार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगम होगी।मन अशांत रहेगा,संतान के किए कार्यों से दुखी होंगे।
वृश्चिक राशि :- आमदनी से अधिक खर्च करेंगे।इससे तनाव में रहेंगे,मनमर्जी कार्य करने से बचें।कार्य करने से पूर्व उसके अच्छे बुरे के बारे में जान लें,माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु राशि :- धार्मिक आस्था बढ़ेगी,परिजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी,स्वास्थ्य में सुधार होगा।न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
मकर राशि :- स्वास्थ्य में सुधार होगा,मानसिक तनाव दूर होंगे।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,वाहन सुख मिलने के योग हैं।विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है,भाइयों से चल रहा विवाद समाप्त होगा।
कुंभ राशि :- पारिवारिक माहौल अशांत रहेगा,जीवनसाथी का सहयोग मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे।आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे,धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।
मीन राशि :- कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे,माता के स्वास्थ्य में कमी आएगी।परिजनों से सहयोग मिलने के कारण रूके कार्य पूरे होंगे,पड़ोसियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी।