मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रशासन और यूनियन के बीच संवाद

लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल कार्यालय के ‘मनन सभागार’ में 16 अप्रैल 2026 से दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र (Permanent Negotiation Machinery) की बैठक शुरू हुई। यह बैठक 16 और 17 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशासन और नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
पहले दिन हुई महत्वपूर्ण चर्चा

बैठक के प्रथम दिन मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने मंडल में चल रहे रेल विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
यूनियन ने रखीं अपनी मांगें
बैठक के दौरान नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। प्रशासन ने इन मांगों पर विचार कर नियमानुसार समाधान करने का आश्वासन दिया।
कर्मचारी हित सर्वोपरि: DRM

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि रेल कार्यप्रणाली को सुगम और सुव्यवस्थित बनाए रखना तथा कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देना इस वार्ता तंत्र का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकें प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम शंकर झा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) पारितोष गौतम सहित मंडल के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
यूनियन पदाधिकारी भी रहे शामिल

नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की ओर से केंद्रीय उपाध्यक्ष एम.पी. चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंडल मंत्री राजेश चौबे सहित विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष और मंत्री मौजूद रहे।
INDUSCLAY