EYE 7 EAR CLINIC: कार्रवाई के नाम पर दिखावा और ‘खुल जा सिम- सिम’

लव इंडिया, संभल। यह यूपी है और यहां पर भले ही बुलडोजर बाबा और उनकी सरकार सख्त हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग का अपना नजरिया है। ऐसा नहीं है कार्रवाई नहीं होती लेकिन ‘कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति’ का दिखावा है और असल में ‘खुल जा, सिम सिम’ की ‘गांधीवादी नीति’ सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है।

और यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि जोया रोड के जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों का कहना है। असल में यहां के ग्राम मातीपुर स्थित EYE 7 EAR CLINIC है और शिकायतों पर जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग में लगभग चार माह पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह में EYE 7 EAR CLINIC को सील किया था और तब दावा किया गया था यह क्लीनिक बिना पंजीकरण के और बिना योग्य चिकित्सक द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस पर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रशंसा भी की थी लेकिन…!

कार्रवाई के लगभग एक हफ्ते के बाद ही पासा पलट गया और एक दिन अचानक EYE 7 EAR CLINIC के शटर खुल गए। यह देखकर ग्रामीण चकरा गए मगर स्वास्थ्य विभाग के गलियारों में इन शटर के खुलते ही चर्चा आम हो गई कार्रवाई के नाम पर सख्त कार्रवाई हुई और चीजEYE 7 EAR CLINIC को सील कर दिया गया था लेकिन बाद में गांधी वाली नीति के चलते खुल जा सिम सिम की कहावत लागू हो गई और तब से EYE 7 EAR CLINIC बखूबी खुल रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी जानकारी करने पर अनजान से बनते हुए कहते हैं आपसे जानकारी मिली है जांच की जाएगी और कार्रवाई भी होगी।

आई बात करते हैं EYE 7 EAR CLINIC के डॉक्टरों की

EYE 7 EAR CLINIC के बोर्ड पर डाॅ. आलम अहमद और डाॅ. नाजिम अली के नाम दर्ज है और डिग्रियां भी लिखी हैं।
इनमें Dr. Alam Ahmad के नाम के नीचे BUMS. J.H. Delhi के साथ ही Senior Consultant Eye & Ear Specialist (State Medical Faculty Lucknow) लिखा है जबकि Dr. Nazim Ali के नाम के नीचे BUMS. Fico (KA) के साथ ही Follow LVPEI (Vitreo Retina) Vitreo retina & Uvea Specialist लिखा है।

इसलिए दोनों ने दावा किया है कि उनके यहां पल आँख एवं कान के सभी रोगो का इलाज, मोतियाबिन्द का ऑपरेशन नज़र व धूप के चश्मे भी तैयार किये जाते हैं। इतना ही नहीं, EYE 7 EAR CLINIC पल विदेशी मशीनों से आँख व कान की जाँच का करने का दावा किया जाता है।

फिलहाल, नाम के नीचे लिखी गई है योग्यताएं भी जांच का विषय है और अगर यह जांच निष्पक्ष तरीके से हो गई तो आंख और कान का विशेषज्ञ डॉक्टर एक नहीं हो सकता क्योंकि नेत्र चिकित्सा के अलग है लेकिन कान के विशेषज्ञ के साथ नाक और गला विशेषज्ञ होता है यह बात हम भी जानते हैं और यही कारण है कि एक बार फिर से EYE 7 EAR CLINIC चर्चाओं में है…?

error: Content is protected !!