horoscope: 24 दिसंबर

मेष राशि :- आज आपके लिए दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा,कई व्यावसायिक योजनाएं साकार होंगी।बहनों से संबंध मजबूत होंगे,संतान के व्यवहार से चिंता बढ़ेगी।जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

वृषभ राशि :- आज व्यापार में तकनीकी समस्या आ सकती है, जिद्दी स्वभाव से परिजन परेशान रहेंगे।अतिथियों के आगमन से मन प्रसन्न होगा,नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।धन कोष में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि :- आज किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है,जल्दबाजी में किए कार्यों से नुकसान संभव है।दोस्तों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे,पेट से संबंधित रोग संभव है।वाहन सुख मिलेगा।

कर्क राशि :- आज स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान होगा।माता पिता के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखें,अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।नए दोस्त बनेंगे,नौकरी में तबादले को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी।

सिंह राशि :- आज परिजनों का साथ मिलेगा और आगे बढ़ेंगे।भाइयों से प्रेम बढ़ेगा,मकान दुकान की समस्या का समाधान होगा।किसी संत महंत के दर्शन संभव है,पुरानी बातों को भूल कर नए जीवन की शुरुआत करें।

कन्या राशि :- जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे,शासन प्रशासन के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।कारोबार में नए अनुबंध होंगे,आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि :- अपने नकारात्मक विचारों पर अंकुश रखें,जीवन में कभी भी भावनात्मक निर्णय न लें,नौकरी में चल रहे तनाव का असर घर में दिखेगा।अधिकारियों से विवाद बढ़ेंगे,खर्च की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि :- कुछ अधूरे कार्य पूरे करने में लगे रहेंगे,आर्थिक मामलों को लेकर तनाव स्वास्थ्य खराब कर सकता है।प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल प्रतिकूल होगा,व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी।

धनु राशि :- धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा।अपने कर्मचारियों की गतिविधि पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।व्यापार में वरिष्ठ लोगों की सलाह आगे बढ़ने में सहायक होगी।

मकर राशि :– आज धन संपत्ति के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे।आपकी नीयत साफ होने की वजह से भाग्य आप का साथ देगा और कार्य सफल होंगे।माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ राशि :- आपके किए कार्यों की प्रशंसा होगी।दोस्तों के बीच चल रहे विवाद समाप्त होंगे,स्वास्थ्य में सुधार होगा।परिजनों से संबंध मजबूत होंगे,व्यापार शुभ रहेगा।

मीन राशि :- अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें,आलस्य को त्याग कर मेहनत करें और मन लगा कर अपना कार्य करें।अनावश्यक खर्च बढ़ेगा।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!