TMU: बीएससी नर्सिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा दीक्षा पाल ने दम तोड़ा, संभल के असमोली की थी रहने वाली

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के नर्सिंग कॉलेज की तृतीय वर्ष की छात्रा दीक्षा पाल की अब से कुछ देर पहले ही मौत हो गई। दीक्षा दोपहर 2:58 पर नर्सिंग कॉलेज की तीसरी मंजिल से आत्महत्या करने के लिए कूद पड़ी थी। गंभीर हाल में उसे तत्काल TMU अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था लेकिन अथक प्रयास के बाद भी डॉक्टर बचा नहीं पाए।

दीक्षा पाल की अब सिर्फ यादें ही बाकी

टीएमयू के नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत बी.एस.सी. नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा दीक्षा पाल पुत्री श्री जन्म सिंह निवासी असमौली, जिला संभल, आज 18 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग 2:52 बजे परिसर में स्थित बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल से नीचे कूद गयी। गुरुवार को लगभग ढाई बजे दीक्षा पाल परीक्षा देकर निकल रही थीं, तभी अचानक उन्होंने टीएमयू की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

तुरंत ही छात्रा को टीएमयू हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा इलाज़ प्रारंभ कर दिया गया। छात्रा की क्लास कोऑर्डिनेटर द्वारा दोपहर 3:22 बजे दुर्घटना की जानकारी देने हेतु छात्रा के पिताजी को फ़ोन किया गया।

कॉलेज के वाईस प्रिंसिपल द्वारा भी छात्रा के पिताजी को घटना के बारे में दोपहर 3:28 बजे सूचित कर दिया गया। पुलिस प्रशासन को भी तत्काल सूचित किया गया। चिकित्सकों के अनुसार ICU में छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। समस्त टीएमयू परिवार छात्रा के बेहतर इलाज हेतु प्रयासरत है।

टीएमयू प्रबंध ने गंभीर रूप से घायल छात्रा दीक्षा पर के इलाज के लिए एक टीम लगाई हुई थी लेकिन अथक प्रयास के बाद जो TMU डॉक्टर, दीक्षा पाल को बचा नहीं पाए और अब से लगभग आधा घंटा पहले अर्थात रात 11 बजे से कुछ पहले दीक्षा ने अंतिम सांस ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए पंचनामे की कार्रवाई कर रही है।

सीओ हाईवे राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

पाकबड़ा पुलिस ने घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए और संस्थान के अधिकारियों से जानकारी की। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अभी छात्रा के आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है और छात्रा के मोबाइल और अन्य पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

error: Content is protected !!