लव इंडिया, मुरादाबाद। कटघर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश रच रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल होने वाली KIA Carens कार बरामद की गई है।
🔎 कैसे मिली सूचना और क्या थी योजना

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति रामपुर रोड से रामगंगा नदी किनारे होते हुए हाफिज शाह की मजार की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक सफेद कार में बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं।
सूचना के अनुसार, आरोपी किसी बड़े मकान में घुसकर लूटपाट करने की योजना बना रहे थे और जरूरत पड़ने पर विरोध करने वालों को नुकसान पहुंचाने की भी बात कर रहे थे।
🚨 पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की KIA Carens कार में बैठे आरोपियों को दबोच लिया। सभी आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर तलाशी ली गई।

👥 ये हैं गिरफ्तार बदमाश
गिरफ्तार बदमाशों में इरशाद उर्फ चिकना (निवासी रहमत नगर, मुरादाबाद), अफसर अली (निवासी लाजपत नगर, मुरादाबाद), जुनैद अख्तर (निवासी मसूरी कॉलोनी, जयंतीपुर), इरफान (निवासी रहमत नगर), नाजिम (निवासी मीना नगर), गुलफाम (निवासी मिलकखान कस्बा स्योहारा, बिजनौर), माजिद (निवासी मैनाठेर क्षेत्र, मुरादाबाद) शामिल हैं।
🔫 बरामद हथियार और सामान

उपरोक्त बदमाशों से 3 अवैध तमंचे (.315 बोर), कई जिंदा कारतूस (.315 बोर), 4 चाकू के अलावा लोहे की रॉड, सब्बल, हथौड़ी, पेचकस, लीवर, टॉर्च, पीला रस्सा, लोहे की पकड़ वाली चेन और 4 मोबाइल फोन (Motorola, Samsung, Vivo, Redmi) , नकदी (₹500 से ₹1200 तक अलग-अलग आरोपियों से, एक खाली बैग और KIA CARENS कार (बिना नंबर प्लेट) की बरामद हुई।
🧠 पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शहर के सुनसान इलाके में स्थित एक बड़े मकान को निशाना बनाकर रात में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। एक व्यक्ति बाहर निगरानी करता। बाकी आरोपी घर में घुसकर लूटपाट करते। विरोध होने पर हथियारों का इस्तेमाल करने की तैयारी थी।
⚖️ पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ BNS धारा 310(4)/310(5) (डकैती की तैयारी), आर्म्स एक्ट 3/4/25के तहत मामला दर्ज किया है। कार को MV Act धारा 207 के तहत सीज किया गया। केस की जांच SI अमर मलिक को सौंपी गई है।
📹 अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई। बरामद सामान को सील कर कब्जे में लिया गया। गिरफ्तारी मेमो मौके पर तैयार किया गया। गवाहों को शामिल करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई आगे नहीं आया।
INDUSCLAY