हरिहर मंदिर जलाभिषेक को निकले शिवसैनिक, रास्ते में रोकने पर हुआ हंगामा; महाकालेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

मुरादाबाद। सावन के प्रथम सोमवार पर शिवसेना द्वारा संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले शिवसैनिकों को पुलिस द्वारा रास्ते में रोके जाने पर हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में प्रशासन से वार्ता के उपरांत शिवसैनिकों ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।


स्टेशन रोड स्थित शिवसेना जिला कार्यालय से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने भगवा ध्वज दिखाकर शिवसैनिकों को रवाना किया। शिवसैनिक गंगाजी के ब्रजघाट से जल लेकर संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकले। इस दौरान “जय भवानी, जय शिवाजी” और “हरिहर मंदिर मुक्त करो” के नारे लगाए गए।

शिवसेना के अनुसार, ब्रजघाट पर शिवसैनिकों को रोकने का प्रयास किया गया, जिसका कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसके बाद जब शिवसैनिक संभल की ओर बढ़े तो पाकबड़ा थाना क्षेत्र में टीएमयू के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

बिटिया को डॉक्टर बनाने के लिए मदद कीजिए…⤵️

इस दौरान पुलिस और शिवसैनिकों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा से प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता के बाद शिवसैनिकों ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसेना का संकल्प संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने का है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी कार्यक्रमों में शिवसेना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ सांसद भी शामिल होंगे।


कार्यक्रम में अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, शिबू पांडे, उमेश ठाकुर, जीतू प्रजापति, विशाल सैनी, नितेश कुमार, विक्की कश्यप, नितिन सैनी, सुरेश सैनी, मयंक सैनी, कैलाश, अंकित, भोला, किशोर सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!