राष्ट्रीय लोक अदालत में केनरा बैंक मुरादाबाद का शानदार प्रदर्शन, 240 बकायेदारों से संपर्क, 95 लाख जमा


उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान केनरा बैंक के मुरादाबाद मंडल ने बकाया ऋण खातों के निस्तारण और वसूली के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मंडल क्षेत्र में कुल 240 बकायेदारों से संपर्क किया गया, जिनमें से 87 मामलों का निस्तारण किया गया।
बैंक के प्रयासों के परिणामस्वरूप 95 लाख रुपये की राशि जमा कराई गई। वहीं, निस्तारित मामलों से संबंधित कुल बकाया राशि 182 लाख रुपये बताई गई है।


केनरा बैंक का मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद, बिजनौर और अमरोहा जिलों को कवर करता है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंक ने बकायेदारों से संवाद कर आपसी सहमति और कानूनी प्रक्रिया के तहत लंबित मामलों के समाधान की दिशा में काम किया। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, लोक अदालत का उद्देश्य बैंक और ऋण खाताधारकों के बीच समाधान का रास्ता निकालना तथा लंबे समय से लंबित मामलों का निस्तारण करना है। उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर केनरा बैंक मुरादाबाद मंडल का प्रदर्शन इस अभियान में खास रहा।


इस अवसर पर मंडल स्तर पर डिविजनल मैनेजर राजीव रंजन शर्मा, डिविजनल मैनेजर मधुर सहगल, डिविजनल मैनेजर अरुण भारद्वाज तथा असिस्टेंट जनरल मैनेजर एवं आरओ हेड भीष्म नवलानी सहित बैंक अधिकारियों की भूमिका रही।

error: Content is protected !!