भामाशाह कहलवना किसी भी व्यापारी के लिए गौरव की बात
लव इंडिया, सम्भल। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल के आवास राम विहार कॉलोनी पर किया गया। सर्वप्रथम महान दानवीर भामाशाह जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए।
दानवीर भामाशाह जी के जन्मदिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाए जाने पर विचार प्रकट करते हुए संस्थान के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य संजय नरूला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की भामाशाह त्याग समर्पण और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा से ओतप्रोत मेवाड़ की सेना की अकल्पनीय शक्ति थे जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया।

इस अवसर पर शोभित गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की भामाशाह जी हम सबके लिए एक अनमोल धरोहर के रूप में माने जाते हैं क्योंकि जब मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप को 1576 की हल्दीघाटी के ऐतिहासिक युद्ध के बाद भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा तो मेवाड़ के राजकोष की स्थिति खराब हो गई तब इस दानवीर मित्र ने महाराणा प्रताप को अपने पूर्वजों द्वारा इकट्ठी की गई 25 लाख रुपए नकद एवं 20000 स्वर्ण मुद्राएं देकर उनकी मदद की थी। यह ऐसी राशि थी जिससे 25000 सैनिकों का खर्च 12 वर्षों तक चलाया जा सकता था उसके पश्चात महाराणा प्रताप ने पुनः विशाल सेना का गठन कर मुग़लों से, अजमेर और मांडलगढ़ को छोड़कर पूरे मेवाड़ को वापस आजाद करा लिया था।

वरिष्ठ साथी नवील अहमद ने भामाशाह को व्यापारियों का मसीहा बताते हुए कहा कि ऐसे दानवीर से ही व्यापारियों को प्रेरणा मिलती है, उनकी प्रेरणा से ही व्यापारी को भारत सरकार ने दानवीर की श्रेणी में रखा है क्योंकि उसी के दिए हुए टैक्स से देश की अर्थव्यवस्था चलती है परंतु भामाशाह कहलबाना किसी भी व्यापारी के लिए बड़े गौरव की बात है क्योंकि जब वह समाज सेवा मैं अपना विशिष्ट योगदान देता है या देश के लिए कोई अनुकरणीय कार्य करता है तो उसे सेठ या भामाशाह की उपाधि दी जाती है यह और भी गौरव की बात है।
जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि भामाशाह जैन समुदाय से आते थे और महाराणा प्रताप के सहपाठी और बचपन के मित्र थे उन्होंने 53 वर्ष का जीवन बड़ी शान के साथ जिया और बनियों का ऐसा झंडा खड़ा किया कि देश का हर व्यापारी बनिया हो गया और देश के आर्थिक विकास में सहभागिता करने वाला बन गया। प्रत्येक अनुकरणीय व्यक्ति को भामाशाह की उपाधि दिलाने की जो प्रेरणा उन्होंने दी है वह हमेशा हम सभी व्यापारी भाइयों को गौरवान्वित कराती रहेगी। भामाशाह जी की प्रेरणा को हम देश की धरोहर मानते हैं वह व्यापारियों के मसीहा है उनकी प्रेरणा ने ही व्यापारियों को एक ऐसी ताकत दी कि वह कभी भी कितने भी कष्ट में क्यों ना हो परंतु कभी भी दान देने में, सरकार का सहयोग करने में कभी पीछे नहीं रहता है और इसीलिए व्यापारी की सदा जय जयकार होती है, होती रहेगी।

व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने अपनी कार्यकारिणी का आज विस्तार करते हुए संजय नरूला को जिला चेयरमैन, शोभित गुप्ता को जिला महामंत्री, हाजी बब्बू को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,जमील उर रहमान को जिला उपाध्यक्ष, शकील अहमद को जिला मंत्री, महावीर सिंह को जिला संगठन मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष के पद पर फहद केसर को नामित किया इसी क्रम में युवा जिला अध्यक्ष के पद पर अरविंद प्रजापति, युवा जिला उपाध्यक्ष के पद पर केशव सैनी सहित सम्भल नगर की टीम हेतु नगर अध्यक्ष के रूप में नबील अहमद, नगर मंत्री के रूप में प्रदीप गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष के रूप में आरिफ खान और नगर कोषाध्यक्ष के रूप में सादिक अंसारी को नामित कर नियुक्त किया गया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए युवा जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष से एक सप्ताह के अंदर अपनी अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिलास्तरीय कार्यक्रम से पूर्व जिले के समस्त कस्बों और विधान सभाओं में भी गठन की प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया ताकि प्रदेश नेतृत्व को तदानुसार सूचना प्रेषित की जा सके और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन यथाशीघ्र संपन्न किया जा सके। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारीयों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें संघठन को मजबूत करने के लिए व्यापारी हित में अग्रणी रहकर कार्य करना होगा।

अंत में सभी ने व्यापारी कल्याण दिवस की पुनः एक दूसरे को बधाई देते हुए देश और समाज के हितार्थ कार्य करने का संकल्प लिया। व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम में अरविंद प्रजापति, महावीर सिंह, प्रदीप गुप्ता, हाजी बब्बू, सादिक अंसारी, आरिफ खान, शकील अहमद, जमीलउररहमान ,सैयद नूर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मिष्ठान, फल और लस्सी वितरण भी किया गया।
