लव इंडिया, मुरादाबाद। 7 अक्टूबर 25 को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय निर्देशक कर्मवीर लल्ला बाबू द्रविड ने बिलारी पहुंचकर भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के शुभ अवसर पर फीता काटकर भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व, शोभा यात्रा के कार्यक्रम अयोजकों ने राष्ट्रीय निदेशक का फूलमालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया।
इसीक्रम में मानसरोवर गुरादाबाद में भी फीता काट कर वाल्मीकि शाभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरान्त ग्राम-लदावली कांठ रोड पर भी भावाधस के राष्ट्रीय निर्देशक जी ने फीता काटकर वाल्मीकि भगवान की शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। साथ ही अगवानपुर में भी भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा का भी फीटा काटकर शुभारंभ किया। यहां पर राष्ट्रीय निर्देशक जी का भव्य स्वागत किया गया।

भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर कमलेश्वर भगवान बाल्मीकि प्रकट उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित भगवान बल्मीकि शोभायात्रा का भावाधस के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीर श्रेष्ठ रवि द्राविड व उनके साथियों विजेन्द्र भार्गव आदेश कुमार एडवोकेट, रोबर्ट चौधरी विशाल सरन, सोनू वालगीकि, शिवम विष्टला, आदि कार्यकताओं का भव्य स्वागत किया।
INDUSCLAY