देश सेवा में प्राण निछावर करने वाले युद्धवीर व पुलिस कर्मियों के परिजनों होंगे सम्मानित

लव इंडिया, बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर कार्य योजना बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने संबोधित करते हुए कहा हर घर तिरंगा अभियान महत्वपूर्ण अभियान है। इसलिए सभी को में जी जान से लगकर कार्य करना है और अभियान को घर-घर तक पहुंचना है।

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा यह अभियान प्रत्येक मंडल में होना है। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रूपरेखा बनी है और कार्यक्रम की रूपरेखा 10 व 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा होनी है जिसमें युवा मोर्चा महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका रहेगी। प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरो, शहीदों, देश की सेवा में प्राण निछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के घरों का दौरा कर उनके परिवार जनों को सम्मानित किया जाएगा। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़ी महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

स्वच्छता अभियान के उपरांत सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा जहां संभव हो वहां बच्चों से ध्वजारोहण उनके हाथों से लगवाया जाए। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकालकर, सगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, सी पी एस चौहान, शिव कुमार महेश्वरी, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, जेपीएस पाल, डॉ तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, प्रतेश पांडे, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विष्णु अग्रवाल एवं समस्त महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व अभियान के संयोजक, सहसंयोजक सभी बैठक में मौजूद रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!