नौ मुहर्रम पर किसरौल में चांदी के ताज़िया की ज़ियारत के लिए उमड़ी अकीदतमंद महिलाओं की भीड़

लव इंडिया, मुरादाबाद। नौ मुहर्रम के मौके पर मुरादाबाद के किसरौल मोहल्ले में स्थापित चांदी के ताज़िया की ज़ियारत के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंचीं। अकीदतमंद महिलाओं ने पूरे एहतराम और अकीदत के साथ ताज़िया की ज़ियारत कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।


मुहर्रम के मद्देनज़र किसरौल क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मौके पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों ने व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी, जिससे ज़ियारत शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


नौ मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला। अकीदतमंदों ने शहीदाने कर्बला, खासकर हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके वफादार साथियों की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया।

error: Content is protected !!