विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के तत्वावधान में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया

लव इंडिया संभल। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के तत्वावधान में संभल हयातनगर के शिव मंदिर में हरियाली तीज का त्योहार अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और सभी ने बहुत ही सुंदर व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मातृशक्ति की जिला संयोजिका दीपा वार्ष्णेय जी ने कहा कि हरियाली तीज का यह पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति, उमंग और नारी शक्ति की एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें लकी ड्रॉ के आधार पर लक्ष्मी वार्ष्णेय जी को ‘तीज क्वीन’ चुना गया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में दीपा,पुष्पा, नीलिमा, , रितिका, संतोष, कल्पना, सपना, लक्ष्मी 1, लक्ष्मी 2, लक्ष्मी 3, सीवी, कुसुमता, सारिका, माधवी, नीरू, उषा, भूमिका, सुनीता, वंदना, छाया, आदि सभी बहनों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। पूरे मंदिर प्रांगण का माहौल भक्तिमय और आनंदमय बना रहा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को तीज पर्व की हार्दिक बधाई दी।

