टीएमयू के टीचर्स ने स्वच्छ, हरित एवम् सतत पर्यावरण के प्रति दिलाया सामूहिक संकल्प

लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की ओर से भारत पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद के विकासखंड छजलैट के ग्राम सलेमपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल में पर्यावरण जागरूकता आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीएमयू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के स्टुडेंट्स के बीच पर्यावरण संरक्षण एवम् सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आरके जैन ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए प्लास्टिक कचरे को कम करने, अनुपयोगी प्लास्टिक के पुनः उपयोग और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

टीएमयू फैकल्टी डॉ. आशीष सिमल्टी ने पर्यावरणीय प्रक्रियाओं एवं मानव गतिविधियों के प्रकृति पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सरल एवम् नवाचारी उपाय भी साझा किए और स्टुडेंट्स को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 65 स्टुडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक- शाइस्ता अंजुम, श्रीमती किरण विष्णोई, मनजीत सिंह, अभिषेक विश्नोई, राजेन्द्र सिंह, यक्षराज सिंह, सोन कंवर, भूपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त टीएमयू के प्रतिनिधि राहुल विश्नोई, सचिन वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में स्वच्छ, हरित एवं सतत पर्यावरण के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!