Lekhpal Exam: बिजनौर मुरादाबाद स्टेशन पर रैक की व्यवस्था, बरेली–सीतापुर सिटी स्पेशल गाड़ी का संचालन किया

लव इंडीया, मुरादाबाद। आज लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा के मद्देनज़र परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु मुरादाबाद मंडल में विशेष प्रबंध किये गए I मंडल के मुरादाबाद एवं बिजनौर स्टेशन पर अतिरिक्त रैक की व्यवस्था की गयी तथा बरेली–सीतापुर सिटी स्पेशल गाड़ी का संचालन किया गया I

  आज दिनांक 21.05.2026 को लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा के मद्देनज़र परीक्षार्थियों के सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु मुरादाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष प्रबंध किए गए। 


   मंडल प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। परीक्षार्थियों के निर्बाध आवागमन के लिए मंडल के स्टेशनों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों एवं ट्रेनों की निरंतर मॉनिटरिंग की गई,रेलवे सुरक्षा बल ,जीआरपी द्वारा निरंतर स्टेशनों ,गाड़ियों ,फुटओवर ब्रिज,रेल लाइनों की निगरानी की गयी I जिससे भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जा सके।
 अधिक भीड़ की स्थिति से निपटने एवं यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत मुरादाबाद एवं बिजनौर स्टेशनों पर अतिरिक्त रैक की व्यवस्था भी की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर नियमित ट्रेनों के साथ अतिरिक्त कोच अथवा विशेष गाड़ी का तत्काल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।


   इसी क्रम में परीक्षार्थियों की यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 21 मई 2026 को दोपहर 15:00 बजे बरेली से सीतापुर सिटी के लिए एक विशेष गाड़ी संख्या 04326 का संचालन किया गया। जिसका इस रेल मार्ग में पिताम्बरपुर, तिलहर, शाहजहांपुर, रोज़ा, मैगलगंज में ठहराव दिए गए।
   मुरादाबाद मंडल यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुरक्षित, सहज एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी आवश्यकतानुसार इस प्रकार की व्यवस्थाएँ जारी रखने के लिए निरंतर तत्पर है।

              

error: Content is protected !!