नगर पंचायत पाकबड़ा कार्यालय स्टाफ ने किया कांवड़ियों के लिए भंडारा

पाकबड़ा (मुरादाबाद): सावन माह के पावन अवसर पर नगर पंचायत पाकबड़ा के कार्यालय स्टाफ द्वारा शनिवार को कांवड़ियों के लिए एक दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से भंडारे का आयोजन कर कांवड़ियों की सेवा की।

भंडारे में छोले -चावल , हलवा, खीर और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य कांवड़ मार्ग पर लगाए गए इस भंडारे में सैकड़ों कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया और नगर पंचायत स्टाफ के इस पुनीत कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर मो. याक़ूब चेयरमैन,विजय आनंद अधिशासी अधिकारी, हिमांशु चौहान लिपिक, जीतेन्द्र गोला, दानिश मालिक, केशव गोस्वामी कंप्यूटर ऑपरेटर, पंकज, राहुल, पुष्पेंद्र ज़की, उमेर,प्रशांत,वारिस,कुंवरपाल, सहित समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा। स्टाफ सदस्यों ने खुद अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन परोसा और उनका हालचाल जाना।

चेयरमैन, मो. याक़ूब,अधिशासी अधिकारी विजय आनंद ने बताया कि सावन माह में कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना की।

error: Content is protected !!