
लव इंडिया, मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र में मंदिर परिसर के भीतर कथित तौर पर गाय के साथ क्रूरता का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला

एफआईआर के अनुसार, घटना 5 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई गई है। शिकायतकर्ता प्रेम राजपूत ( उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र स्व राजीव कुमार निवासी प्रेम नगर लाइनपार गली न 1 मुरादाबाद) का आरोप है कि वह मंदिर में पूजा करने गया था, जहां परिसर में लगी फूल-प्रसाद की दुकानों के पास कुछ लोग ( दिनेश, संजीव पुत्रगण तोताराम, इनकी मां ( नाम ज्ञात नहीं) पत्नी तोता राम निवासीगण – गायत्री नगर लाइनपार थाना मझौला मुरादाबाद) एक गाय को पीट रहे थे। जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

गंभीर आरोप: मारपीट के साथ लूट और धमकी
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पीड़ित की सोने की अंगूठी छीन ली गई। गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी गई।
इन धाराओं में दर्ज हुई FIR
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS धारा 115(2) – चोट पहुंचाना, धारा 351(3) – आपराधिक धमकी, धारा 352 – हमला/बल प्रयोग, धारा 324(4) – खतरनाक तरीके से हमला औल पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कौन हैं आरोपी

एफआईआर में कुछ नामजद आरोपियों के साथ एक अज्ञात व्यक्ति का भी जिक्र किया गया है। सभी आरोपियों का पता मुरादाबाद के लाइनपार क्षेत्र से जुड़ा बताया गया है।
🕵️ जांच शुरू, पुलिस की कार्रवाई जारी
मामले की जांच उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी शिकायत, अब कोर्ट की शरण
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने पहले भी पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण उसे अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

INDUSCLAY