sangathan

लव इंडिया, मुरादाबाद। आज पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा ने कांठ रोड स्थित होटल मिगलानी में धूमधाम से लोहड़ी महोत्सव मनाया। महोत्सव की शुरुआत महानगर के वरिष्ठ उद्यमी राकेश आहूजा, सांसद रुचि वीरा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, पंजाबियों के वरिष्ठ नेता विनोद गुंबर, वीरेंद्र अरोड़ा हैप्पी सिक्का द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद गणेश वंदना कर कार्यक्रम शुरू कर दिया गया।

कार्यक्रम में सबसे पहले पंजाबी नेताओं के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान किया गया। इसके बाद पंजाबी समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों और समाज में पंजाबी समाज की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया गया। सभी को सम्मानित करने के बाद सरस्वती वंदना कर रंगारंग कार्यक्रम आरंभ किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति से जुड़े अलग-अलग भंगड़ा कर गया और पंजाबी गीत गाए गए।

कार्यक्रम के अंत में विनोद गुंबद द्वारा सभी अभिनंदन किया, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा समाज को संबोधित करते हुए एकत्रित रहने व संस्कृति को पुष्ट करने की बात कही, जिला संयोजक हैप्पी सेकंड समाज के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर लोहड़ी जलाई। लोहड़ी के चारों तरफ चक्कर काटा और ढोल पर खूब पंजाबी भांगड़ा करा।

कार्यक्रम में रुचि वीरा, रितेश गुप्ता,एसपी सिटी, सीओ कठघर, सीओ बुध बाजार, राकेश आहूजा जी, चीकू चड्डा जी, विनोद जी आईएसडी मौजूद रहे जबकि पंजाबी संगठन के विनोद गुंबर, वीरेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र सिक्का, विकास भाटिया, आदर्श कथूरिया, सुमित कत्याल, संदीप बजाज, भारत अरोरा, सरदार इंद्रजीत सिंह, पोनी सहगल, कमलदीप छाबड़ा राजू कपूर, नीतू डोडा आदि मौजूद रहे।
Hello world.