जयंती संस्मरण पखवाड़ा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान व आदर्श रहेंगे सदैव प्रेरणादायक


लव इंडिया, संभल। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और आदर्शों से प्रेरणा लेकर ​भाजपा जिला-सम्भल द्वारा ‘जयंती संस्मरण पखवाड़ा’ के तहत विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन डी आर रिज़ॉर्ट, बहजोई में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव जी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में जिले के कोने-कोने से आए सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।
​मंच पर मुख्य रूप से परमेश्वर लाल सैनी, राजेश सिंघल,अजीत यादव,चंद्रपाल सिंह,भीष्म शर्मा ,गीता प्रधान, ओमवीर सिंह, दिव्य प्रकाश, राजेश शंकर राजू,हृदेश यादव, शिल्पी गुप्ता, मनोज कठेरिया,राजकुमार ठाकरे,कार्यक्रम संयोजक अवधेश प्रताप सिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव जी (सदस्य एस सी/ एस टी आयोग) ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास के मोर्चे पर भाजपा सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं। विपक्ष पर आज कोई भी मुद्दा ही नहीं है जिसको लेकर वह जनता के जा सके आज देश व प्रदेश में बिकास की गंगा वह रही है।


मुख्य अतिथि ​ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव जी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 का हटना डॉ. मुखर्जी के उसी ‘एक देश, एक विधान’ के सपने को पूरा करना है।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है जिसे ऐसे महान मनीषी के पदचिह्नों पर चलने का अवसर मिला है। हमें बूथ स्तर तक जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर गरीब तक पहुँचाना है।” सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं। नेताओं से मंच सजता है, लेकिन संगठन चुनाव कार्यकर्ताओं के पसीने और मेहनत से जीतता है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस वैचारिक राष्ट्रवाद की नींव रखी थी, आज उसी वैचारिक शक्ति के बल पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। आज के इस संस्मरण पखवाड़े का उद्देश्य यही है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में उतारें और आने वाले सांगठनिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।”
​ जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने सम्मेलन की प्रस्तावना रखी और आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया कार्यक्रम संयोजक अवधेश प्रताप सिंह ने पखवाड़े के तहत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी।


​राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ समापन


​कार्यक्रम के अंतिम चरण में जिला नेतृत्व द्वारा उपस्थित सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन में भारत माता की जय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें के गगनभेदी नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों और सांगठनिक कार्यों में अपना सर्वस्व देने का संकल्प लिया।
​इतनी भीषण बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं की भीड़ में इतना जोश देखने को मिला सम्मेलन में सम्मेलन में प्रभात शर्मा, पंकज गुप्ता, विपिन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, डाक्टर नरेंद्र सिंह, चरण सिंह भारती, छोटू, सुखवीर राष्ट्रवादी,सोनू चाहल, चंद्रसेन राणा, मुकुल रस्तोगी, अंकित जैन, टी एस पाल, शुभम अग्रवाल, यश मदान, मोक्षिका शर्मा, वंदना आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!