28th Inter-Civil PAC West Zone Hockey Championship का भव्य शुभारंभ

लव इंडिया, मुरादाबाद। 28वीं अंतर्वाहिनी पीएसी पश्चिम जोन हॉकी प्रतियोगिता का 24वीं वाहिनी पीएसी के हॉकी ग्राउण्ड पर भव्य शुभारंभ किया गया।


तीन दिनों तक चलने वाली इस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि शालिनी पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी बरेली अनुभाग मुरादाबाद द्वारा फीता काटकर तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।


मुख्य अतिथि अतिथि शालिनी पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे पश्चिम जोन की कुल 14 टीम के टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया गया।


हॉकी प्रतियोगिता के प्रारम्भ होने से पूर्व मेजबान टीम के कप्तान द्वारा उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले जोन के समस्त टीमों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सच्ची खेल भावना से खेलने एवं खेल के नियम व मर्यादाओं का पालन करने की शपथ भी दिलाई।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!