Rajarshi Public School के स्वास्थ्य शिविर में 163 मरीजों का परीक्षण

मुरादाबाद। राजर्षि पब्लिक स्कूल द्वारा निशुल्क सामान्य स्वास्थ परीक्षण शिविर खत्री विनोद खन्ना भवन में सम्पन्न हुआ। राजर्षि पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित महानगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ हर्षित सिंह व डॉ.रिद्धि अग्रवाल एवं नोएडा की जाँच कम्पनी मेडसोल के सहयोग से निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

बाज़ीगरान स्ट्रीट स्थित खत्री विनोद खन्ना भवन मुरादाबाद में किया गया। शिविर में 163 मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमे उपस्थित मरीजों की ब्लड प्रेशर,शुगर,आयरन एवं अन्य सामान्य जाँचे की गई और रोगों से सम्बंधित उचित सलाह देकर दवाओं का वितरण किया गया।खत्री सभा रजि. के अध्यक्ष श्याम खन्ना ने बताया कि विगत कई वर्षों से खत्री सभा द्वारा इस तरह के निशुल्क शिविर समय समय पर लगा कर निस्वार्थ भाव से क्षेत्रीय जनता की सेवा की जाती रही है हम आगे भी जनहित में इस तरह के आयोजन करते रहेगे उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व् डॉक्टरों एवम् कर्मचारियों को इस कल्याणकारी कार्य में सहयोग हेतु ह्रदय से धन्यबाद दिया।

शिविर में मुख्य रूप से खत्री सभा के अध्यक्ष श्याम खन्ना,महासचिब कमल अरोरा,कोषाध्यक्ष दीपक कपूर,उपाध्यक्ष पी के कपूर,दिनेश कपूर,त्रिलोकी नाथ खन्ना,रवि मेहरोत्रा,सह सचिव शरद कपूर,पंकज टंडन,राजीव अरोरा,विनोद नारायण मेहरोत्रा,अनूप मेहरोत्रा,अंकित तनेजा,सुमित तनेजा,संजीव खन्ना,राजर्षि पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा साहेब,रेखा टंडन,कोमल टंडन,अंजू मेहरोत्रा,निशा माथुर,नाबिया खान,सुमालिया मिर्जा,मनताशा खान,पूजा वर्मा, पूजा रस्तोगी,राशिरस्तोगी,लाइबा,तमिया,
आमरा, वैष्णवी,वंशिका,हिमानी,शाहबानोआदि उपस्थित रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!