Horoscope: 11 जुलाई को शुभ कार्य और करीबी का सहयोग भी संभव

पक्षियों को दाना डालें,मन को शांति मिलेगी
मेष राशि Aries :- मन की उलझनों से सावधान रहें।आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और पक्षियों को दाना डालें,मन को शांति मिलेगी।
वृषभ राशि Taurus :- आज मेहनत रंग लाएगी,मगर सेहत का ध्यान रखे।आर्थिक रूप से लाभ मिलने के योग हैं।अत्यधिक काम और असंतुलित दिनचर्या से सेहत गड़बड़ा सकती है।धार्मिक गतिविधियों में मन लगाएं,सुकून मिलेगा।
अधिक मेहनत आपकी सेहत पर असर डाल सकती है
मिथुन राशि Gemini : – रिश्तों में समझदारी जरूरी है।आज आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं,इसलिए खानपान में सावधानी बरतें।
कर्क राशि Cancer :- अनजान लोगों से सावधान रहें।अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो किसी अजनबी पर भरोसा न करें।जीवन में इस समय जो संघर्ष चल रहा है,उसमें धैर्य से काम लें।अधिक मेहनत आपकी सेहत पर असर डाल सकती है।
छोटी गलती या लापरवाही से घर का माहौल बिगड़ सकता है
सिंह राशि Leo :- शत्रु हो सकते हैं सक्रिय,सतर्क रहें।दुश्मनों की ओर से बाधाएं आ सकती हैं।लेकिन आप अपनी योजनाओं को सोच-समझकर बनाएं,तो लाभ जरूर होगा।घर में कोई शुभ कार्य भी संभव है,किसी करीबी का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि Virgo :- पारिवारिक मसलों में सतर्कता जरूरी है।किसी छोटी गलती या लापरवाही से घर का माहौल बिगड़ सकता है। खासतौर पर बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। उनका आशीर्वाद आज आपको मार्ग दिखा सकता है।
कुछ जरूरी कामों के लिए छोटी यात्राएं
तुला राशि Libra :- शारीरिक और मानसिक थकावट से जूझना पड़ सकता है।स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां और खर्चे बढ़ सकते हैं।साथ ही,स्थान परिवर्तन का योग भी है।इस समय धैर्य और संतुलन बहुत जरूरी है।
वृश्चिक राशि Scorpio : – व्यापार में हलचल, पर आय बनी रहेगी।आज व्यापार या व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी।लेकिन कुछ जरूरी कामों के लिए छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।दिन कुल मिलाकर ठीक-ठाक रहेगा।
विरोधियों की टांग खिंचाई का सामना
धनु राशि Sagittarius :- संपत्ति निवेश के लिए अच्छा समय है।आप घर या ज़मीन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है।दिन के दूसरे हिस्से में खर्चों में बढ़ोतरी और विरोधियों की टांग खिंचाई का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि Capricorn :– भ्रम और तनाव से भर सकता है दिन शुरुआत में सब कुछ आपके पक्ष में नजर आएगा,लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।ऐसा लगेगा कि हर चीज आपके खिलाफ हो रही है।संयम बनाए रखें।
दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं, वरना मानहानि
कुंभ राशि Aquarius :– आज अपनी सीमाएं पहचानें।दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं,वरना मानहानि और विवाद हो सकता है।आज आत्मविश्लेषण करें,यह आपको लाभ देगा।
मीन राशि Pisces :- आज भावनाओं की लहरें तेज़ होंगी।आज मन बेचैन रह सकता है।घरेलू तनाव भी बढ़ सकता है।दिन के उत्तरार्ध में मानसिक असंतुलन से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।