पाकबड़ा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान: लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व देखभाल करने का आह्वान
प्रेस विज्ञप्ति
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाकबड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
पाकबड़ा, मुरादाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाकबड़ा में अधिशासी अधिकारी विजय आनन्द के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत परिसर एवं अन्य चयनित स्थलों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विजय आनन्द ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के लिपिक हिमांशु चौहान सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
नगर पंचायत पाकबड़ा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को बढ़ावा देते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
