चुनाव आयोग ने 3 DM और 2 SP हटाए

Uttar Pradesh

लव इंडिया, लखनऊ l मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के 3 आई ए एस अधिकारी एवं 2 आई पी एस अधिकारियों को स्थानांतरण करने के आदेश जारी किए हैं, जिसमें 3 जिलों के जिलाधिकारी एवं 2 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल है l


सूर्यपाल गंगवार को जिला निर्वाचन /अधिकारी जिलाधिकारी फिरोजाबाद बनाया। शिवाकांत द्विवेदी जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी बरेली होंगे। नेहा शर्मा जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी कानपुर नगर नियुक्त किया गया। आशीष त्रिपाठी फिरोजाबाद के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। हेमराज मीणा को कौशांबी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ,पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ । राधेश्याम पुलिस अधीक्षक कौशांबी को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ,पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *