भाजपा में शामिल हो गए 16 ग्राम प्रधान समर्थकों के साथ

Uttar Pradesh

लव इंडिया, मुरादाबाद। जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान एवं जिला प्रभारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली अशोक गोयल, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा राजपाल राणा ने 16 ग्राम प्रधानों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया जिन प्रधानों को भाजपा में शामिल किया गया है। वह भाजपा के रीति ओर नीतियों से प्रभावित होकर 2022 की जिला मुरादाबाद की सभी विधानसभाओं में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

16 ग्राम प्रधानों ने कल प्रदेश कार्यालय पर डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई के तत्वधान से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए , जिला कार्यालय पर इन सब प्रधानों के अलावा प्रधान समर्थकों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल गया।


जिला कार्यालय पर जिला महामंत्री राजन विश्नोई ,हरज्ञान सिंह, चकित चौधरी,आशुतोष ,आदेश चौधरी, सत्येंद्र चौधरी ,सत्यवान राजपूत, देवराज सिंह जाटव आदि की उपस्थिति में सोमपाल सिंह ग्राम प्रधान बिलावाला, अंकित चौधरी चांदपुर, मदन पाल सिंह परिया नगला ,सत्येंद्र सिंह टॉट मदन, ओंकार सिंह नरेंद्रपुर, लखविंदर सिंह पीपल गांव ,दिनेश सिंह सकट पुरा ,शमशेर सिंह घोसीपुरा बाबू पुरा ,राजीव चौधरी उदा वाला ,महेंद्र सिंह बड़ा पूरा मजरा, नेपाल सिंह बुरहानपुर अलीगंज, अमित चौधरी पीपल गांव, सुरजीत सिंह भवानीपुर ,सुरेंद्र सिंह एवं मनोज सिंह ठाह मदन, विजय वीर सिंह उपाध्याय नगर आदि ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *