प्रियंका गांधी के जनता के संघर्षों को देखकर महिलाओं में विशेष उत्साह

India Uttar Pradesh Uttarakhand तीज-त्यौहार नारी सशक्तिकरण

लव इंडिया,मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गंज गुरहट्टी पर प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रीय महासचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी का 50 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर शाहनवाज आलम प्रदेश चेयरमैन के निर्देश पर जिला एवं महानगर अल्पसंख्यक विभाग ने संयुक्त रूप से उन महिलाओ जो समाज उत्थान में उत्कृष्ट सेवाएं देती हैं। ऐसी महिलाओं को लड़कियों को जो चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कानून न्याय में सामाजिक कार्य करती हैं उनको प्रशस्ति पत्र के साथ सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित किया गया।

असलम खुर्शीद जिलाध्यक्ष,अफजल साबरी जिला चेयरमैन अल्प संख्यक विभाग, इरशाद हुसैन महानगर चेयरमैन अल्प संख्यक विभाग, ने प्रशस्ति पत्र देकर महिलाओं का सम्मान किया अफजल साबरी जिला चेयरमैन इरशाद हुसैन महानगर चेयरमैन ने भी प्रशस्ति पत्र देकर महिलाओं को सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अफजल साबरी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने उत्साह के साथ केक काट कर और मिठाइयां बाट कर मनाया है और प्रियंका गांधी के जनता के संघर्षों को देखकर विशेषकर महिलाओं में उत्साह है। इसी वजह से आज कार्यालय पर महिलाओं की भीड़ उमड़ आई है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजनीति महत्वाकांक्षा जगह पर महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। प्रियंका गांधी जी ने ही महिलाओं को 40 परसेंट विधानसभा में टिकट देकर महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आने का मौका दिया ।

इसी क्रम में महानगर चेयरमैन इरशाद हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम द्वारा भेजे गए सम्मानित पत्र, डॉक्टर ,टीचर्स, एडवोकेट एवं विभिन्न क्षेत्रों में आम महिलाओं के लिए कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित पत्र देकर सम्मानित किया गया ताकि महिलाओं में और राजनीतिक विश्वास जागे महिलाएं और सशक्त हो सके । प्रियंका गांधी वाड्रा को जन्मदिन के अवसर पर उनके यश कीर्ति स्वास्थ्य दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की।

जन्मदिन कार्यक्रम और सशक्त महिला सम्मान के अवसर पर मुख्य रूप से असलम खुर्शीद जिलाध्यक्ष अफजल साबरी जिला चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग इरशाद हुसैन महानगर चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग, सुहाना फातमा ,शाहीन, मुस्कान ,सानिया शेख ,राजेंद्र बाल्मीकि, भयंकर सिंह बौद्ध, मौहतिसम मुख्तार, गयूर अंसारी, फरहा, हिना बी, सैलानाज़ ,स्वाति ,जयंती कश्यप, गौरी ,नीतू सिंह, फरहा, लता, शहनाज परवीन, रूबी बेगम, जेबुन्निसा ,मुस्कान ,फातमा सैफी, रूबी खान, शहजाद खा रईस, गुलशनशाह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *