अनंत कुमार अग्रवाल बने हिंदू जागृति मंच के मंडल अध्यक्ष

Uttar Pradesh युवा-राजनीति

लव इंडिया, संभल। हिंदू जागृति मंच की बैठक में संभल ट्रेजरी विभाग के अवकाश प्राप्त कोषाधिकारी /लेखाधिकारी एवं समाजसेवी अनंत कुमार अग्रवाल को हिंदू जागृति मंच का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्हें मंडल स्तर पर हिंदू जागृति मंच की इकाइयां गठित करने का लक्ष्य भी सौंपा गया।नगर के ज्ञानदीप मंदिर में हिंदू जागृति मंच की बैठक संपन्न हुई जिसमें सुबोध कुमार गुप्ता ने अनंत कुमार अग्रवाल को मंडल अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। विचार करते हुए अजय गुप्ता सर्राफ ने बताया कि अनंत कुमार अग्रवाल एक समाजसेवी व्यक्ति हैं। ट्रेजरी विभाग से सेवानिवृत्त कोषाधिकारी/ लेखाधिकारी हैं।

संभल नगर के साथ ही मुरादाबाद मंडल के अन्य जनपदों में आपका परिचय क्षेत्र एवं प्रभाव क्षेत्र है। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी है। उच्च शिक्षा प्राप्त एवं धर्म, समाज एवं राष्ट्र हित समर्पित जीवन व्यतीत करने को संकल्पित अनंत कुमार अग्रवाल मंडल अध्यक्ष का दायित्व संभालने के लिए सर्वथा उपयुक्त हैं। प्रस्ताव का विकास कुमार वर्मा, श्याम शरण शर्मा, मनमोहन गुप्ता, सरिता गुप्ता, गुंजा गुप्ता, नवनीत कुमार, विष्णु कुमार, श्याम शरण शर्मा, सुभाष चंद्र मोंगिया आदि सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। तत्पश्चात संस्था के संरक्षक हरीश चंद्र गर्ग ने अनंत कुमार अग्रवाल को हिंदू जागृति मंच का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। हिंदू जागृति मंच का मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात अनंत कुमार अग्रवाल ने कहा कि शीघ्रातिशीघ्र मंडल के सभी जनपदों में कार्य समिति गठित कर सक्रिय किया जाएगा। और मंडल की कार्यकारिणी को यथाशीघ्र पूर्ण करके हिंदू जागृति मंच की गतिविधियों को भली-भांति संचालित करने में तन मन धन रूपी ऊर्जा का उपयोग करेंगे। इस अवसर पर वैभव गुप्ता, शलभ रस्तोगी, रामराज भंडूला, सुबोध कुमार गुप्ता, अजय कुमार शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अरुण कुमार अग्रवाल ने की तथा संचालन नेहा मलय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *