विजिलेंस बरेली ने मुरादाबाद में की बड़ी कार्रवाई, श्रम विभाग के प्रवर्तन अधिकारी को पकड़ा
लव इंडिया मुरादाबाद। मंगलवार को बरेली की विजिलेंस टीम ने मुरादाबाद की जिला पंचायत स्थित श्रम विभाग के दफ्तर में बड़ी कार्रवाई की है और एक श्रम अधिकारी को पकड़ा है। आरोप है कि यह रिश्वत ले रहा था।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का खौफ नौकरशाहों पर कम हो रहा है यही कारण है कि आम जनता से जुड़े सरकारी विभागों में कुछ स्वार्थी अधिकारी और कर्मचारी भाजपा की प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने में जुटे हैं, लेकिन विजिलेंस टीम ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों पर शिकंजा कसती है और इन्हे जेल की सलाखों के पीछे भेजती है।
मंगलवार को ऐसी ही एक करवाई श्रम विभाग में की गई यहां विजिलेंस की टीम में कार्रवाई की और और एक श्रम परिवर्तन अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया बताया जा रहा है कि यह काम की ऐबज में 50 हजार रुपए ले रहे थे। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। फिलहाल, समाचार लिखे जाने तक संबद्ध अधिकारी इस संबंध में बात करने को तैयार नहीं थे। पकड़े गए अधिकारी का नाम सुभाष भारती बताया जा रहा है।
मुरादाबाद में विजिलेंस टीम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी को पूछताछ के लिए बरेली ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक मामले की जांच के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती पचास हजार की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के बाद अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे बरेली ले जाया गया है।श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह 50 हजार की रिश्वत ले रहा था। बरेली से आई विजिलेंस टीम ने पकड़ा। SP विजिलेंस बरेली अरविंद कुमार के निर्देशन में गिरफ्तारी की गई। कहते हैं कि इस अधिकारी को पेट्रोल पंप के निरीक्षण में खामियां मिली थी। खामियों को दूर करने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने 50 हजार रिश्वत मांगी थी। इस पर शिकायत मिलने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी की रंगे हाथ गिरफ्तारी हुई। मुकदमा दर्ज कर टीम श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती को अपने संग बरेली ले गई।