भगवान श्रीगणेश जी से समस्त विश्व में शांति की कामना
लव इंडिया, संभल। आज श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान, हल्लू सराय में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य विकास कुमार वर्मा, शालिनी रस्तोगी मीन, एवं समस्त स्टाफ ने भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर रोली, अक्षत, दूर्वा घास, कलावा, इत्र, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, मिष्ठान आदि सामग्री द्वारा विधि विधान से पूजन किया। तद्उपरांत भगवान श्री गणेश जी की आरती करके उनसे समस्त विश्व की शांति की कामना की।
इस अवसर पर प्रबंधक दीपक शर्मा ने कहा* *गणेश चतुर्थी* हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेश जी की पूजा करते है।
हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्षा शालिनी रस्तोगी मीनू* रस्तोगी ने कहा आज के दिन देश के नगर- नगर कई प्रमुख स्थानों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। नौ दिन बाद गानों और बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब, नदी, महासागर इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है।
प्रधानाचार्य विकास कुमार वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा विद्यालय में प्रतिवर्ष गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है जिसका उद्देश्य हमारे भारत देश और विश्व में शांति स्थापित हो और भारत पुनः एक बार फिर विश्व गुरु बने।इस दौरान अनीता श्रीवास्तव, शेखर कुमार, पारुल ठाकुर, पूनम शुक्ला, आकांक्षा ठाकुर, शिवानी राजपूत, ज्योति ,नंदिनी, काजल, कनिका ठाकुर, रूपाली आदि उपस्थित रहे।