भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार के महापौर विनोद अग्रवाल ने ग्रहण की शपथ
मुरादाबाद में नवनिर्वाचित महापौर विनोद अग्रवाल ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण कर ली। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे पंचायत भवन में विनोद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण के बाद महापौर विनोद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने मेयर को शपथ दिलाई।
शपथग्रहण के बाद महापौर विनोद अग्रवाल ने मुरादाबाद के विकास का संकल्प दोहराया है।
महापौर के बाद नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित 70 पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सैफाली चौहान, विधायक रितेश गुप्ता समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा मुरादाबाद की जनता ने अगले पांच सालों तक अपनी अपेक्षा के अनुसार काम करने का जनादेश दिया जो मेरे लिए गर्व की बात है।
उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को नगरीय इलाकों में काम करने का मौका दिया है’। सभी महापौर, चैयरमेन, पार्षद मिलकर नगरों को सजाने, सवारने का काम करेंगे’।