3 घंटे बाद प्रियंका गांधी मुरादाबाद में करेंगी रोड शो और डोर टू डोर जनसंपर्क

Uttar Pradesh

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी गुरुवार, 10 फरवरी को अपनी ससुराल मुरादाबाद में रोड शो और डोर टू डोर जनसंपर्क करके कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेंगी। मुरादाबाद नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी और देहात से प्रत्याशी व मौजूदा विधायक हाजी इकराम कुरैशी प्रत्याशी हैं।

बुधवार देर शाम प्रियंका गांधी का मुरादाबाद में रोड शो व जनसंपर्क कार्यक्रम फाइनल हुआ। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो कोहिनूर तिराहे से शुरू होगा। जिसमें प्रियंका गांधी का सर्वप्रथम स्वागत पीर का बाजार में होगा। इसके बाद उनका काफिला संभल चौराहा, ईदगाह, भूड़े का चौराहा, इन्द्रा चैक, हाफिज बन्ने की पुलिया मार्गों से होते प्रभारी जामा मस्जिद पहुंचेंगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी का रूट मैप मुरादाबाद नगर विधानसभा और देहात विधानसभा के अनुसार तैयार किया गया। प्रियंका का जनसंपर्क अभियान गुरुवार की शाम चार बजे जामा मस्जिद से शुरू होकर जीआईसी, फैजगंज, मंडी चौक, एस कुमार का चैराहा, तहसीली स्कूल होकर बारादरी तक डोर टू डोर अभियान चलेगा। कांग्रेस चुनाव में अपना दमदार प्रदर्शन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *