रामपुर में ढह गया आजम खान का किला, बचा नहीं पाए अपने बेटे अब्दुल्लाह आजम की स्वार विधानसभा सीट
लव इंडिया, रामपुर: रामपुर सदर विधानसभा के बाद अब स्वार विधानसभा से भी समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। अर्थात यहां भी आजम खान का किला ढह गया है। कुल मिलाकर आजमगढ़ अपने बेटे अब्दुल्लाह आजम की विधानसभा सीट को भी बचा नहीं पाए। यहां भाजपा और अपना दल एस के संयुक्त प्रत्याशी ने विजय हासिल की है।
स्वार विधानसभा उप चुनाव में भाजपा अपना दल एस गठबंधन के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी चुनाव जीते। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8824 वोट से जीते।
सपा नेता आज़म खान को बड़ा झटका, अब्दुल्लाह आज़म की स्वार सीट नही बचा पाई सपा। आज़म खान को उप चुनावो में तीसरी बड़ी हार,आज़म खान का समाजवादी किला रामपुर में हुआ ध्वस्त।