धूमधाम से निकली श्री परशुराम शोभायात्रा

Uttar Pradesh Uttarakhand खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति शिक्षा-जॉब

लव इंडिया चंदौसी/ संभल ।भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर नगर में निकाली गई शोभा- यात्रा में ब्राह्मण शक्ति संघ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ब्राह्मण शक्ति संघ की ओर से इस शोभा यात्रा में झांकियों,डी जे पर कलाकारों द्वारा नृत्य एवं काली माँ के अखाड़े का प्रदर्शन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल झाँकियों का उ‌द्घाटन ब्राह्मण शक्ति संघ नगर के संभ्रांत एवं बृद्धजनो ने फीता काटकर कराया। झाँकियों में भगवान परशुराम कै फरसा की झाँकी, भगवान परशुराम जी का फूलडोल,शिव पार्वती की पालकी, खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहीं।

शिवपार्वती और राधा कृष्ण के स्वरूप में, कलाकारों द्वारा डी.जे. पर नृत्य शोभायात्रा में चार-चाँद लगा रहे थे। जहाँ श्री हनुमान जी बानरों सहित भक्ति गीतों पर झूमते हुए बातावरण को राममय बना रहे थे वहीं काली माई का अखाड़ा अपनी कला प्रदर्शन से एक अलग ही छटा बिखेर रहा था। शोभा यात्रा बड़ा महादेव से प्रारम्भ होकर कैथलगेट, ब्रहमबाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार बिसौली गेट होते हुए श्री रघुनाथ आश्रम पर समापन हुई। जहाँ ब्राह्मण शक्ति संघ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा।

शोभा यात्रा में ब्राह्मण शक्ति संघ की ओर से हरद्वारी लाल मिश्रा,मुकेश गौड़, विवेक मिश्रा, अभिनव शर्मा,अविरल शर्मा, सचिन मिश्रा, सचिन शर्मा,शिव राम वत्स, विवेक शर्मा,प्रिंस शर्मा, नितेन्द्र शर्मा,ओम शर्मा, अनुभव गौड़,यश शर्मा,,विभोर भारद्वाज,उमाकांत शर्मा,सुधाकर ,शर्मा, विनीत शर्मा गुमथल,मोनू शर्मा,आचार्य ऋतुपर्ण, सुमित शर्मा, अंकित मिश्रा, सतेंद्र पाठक,जीतू शर्मा,निशांत शर्मा,मोनू शर्मा, वैभब शर्मा,मोहित शर्मा,अमोल शर्मा,शरद
दुबे,हिमांशु शर्मा,डॉ पी के पांडे, डॉ विनय शर्मा,रवि मिश्रा, विकास शर्मा,सागर शर्मा, संगीता भार्गव,मोक्षिका शर्मा, प्रीति शर्मा, राजीव पाठक,सचिन शर्मा, बृजेश शर्मा,एस एन शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *