भाजपा को जवाब देने का समय आ गया है: शिवपाल सिंह यादव

Uttar Pradesh

इटावा। जसवंतनगर विधान सभा से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने आज देर शाम तक जनसंपर्क करके जनता से रिकार्ड तोड़ मतदान करने का आह्वान किया। भाजपा राज में गरीबी और बेकारी की चर्चा करते हुए कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
केशवपुरा में चल रहे भंडारे में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों को किसान और गरीब विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सिर्फ कुछ ही कॉरपोरेट घरानों को फायदा हो रहा है। इसलिए उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को हटाना होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं की पेंशन बहाल होगी और पेंशन की रकम 18000 रूपए सालाना होगी। 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। जनता पर जो जुर्माना किया गया है उसे माफ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *