महिलाओं को हरेक चुनाव में 50% टिकट देगी सर्वजन लोक शक्ति पार्टी: डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा

Uttar Pradesh तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

उमेश लव, मुरादाबाद। सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने ऐलान किया है कि नगर निकाय के चुनाव से लेकर लोकसभा तक के चुनावों में भी सर्वजन लोक शक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 50% टिकट देगी। हाल ही में सर्वजन लोक शक्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा लव इंडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े राजनीतिक दल कहते कुछ हैं और करते कुछ है। यही कारण है कि आज भी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश भर में महिलाओं की स्थिति बेहतर नहीं है क्योंकि उन्हें राजनीतिक स्तर पर बराबरी का दर्जा नहीं मिल रहा और हरेक पार्टी महिलाओं को वोट बैंक समाज का इस्तेमाल कर लेती हैं लेकिन तेजी से लोगों के दिलों को छू रही सर्वजन लोक शक्ति पार्टी ऐसा नहीं करेगी और उसकी करनी और कथनी में कोई अंतर भी नहीं होगा। इसलिए निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 50% टिकट देगी।

इससे पूर्व उन्होंने मुरादाबाद में सर्वजन लोक शक्ति पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की कमान बबीता सैनी को सौंपी और उन्होंने आशा जताई कि मुरादाबाद महानगर में बड़ी तादाद में महिलाएं सर्वजन लोक शक्ति पार्टी से जुड़ेंगे और अपने अधिकारों के लिए राजनीति में भागीदारी के लिए घर से बाहर निकलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *