फूलन देवी को आदर्श बनाएं बेटियां तो दुष्कर्म और दुष्कर्मी खत्म हो जाएंगे: डाॅ. तुरैहा

India Uttar Pradesh अपराध-अपराधी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। तुरैहा कश्यप विकास समिति (उ.प्र) के तत्वाधान में गायत्री नगर लाइन पार में विश्व की चौथी व भारत की प्रथम क्रांतिकारी आयरन लेडी वीरांगना फूलन देवी जी का 59 वा जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा मिठाई वितरित की।

इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा आज देश में चारों ओर महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार यहां तक कि छोटी छोटी दुधमुही बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। बलात्कारियों को सही सजा फूलन देवी जी ने ही दी थी और बलात्कारियों की यही सजा होनी चाहिए। यदि आज की महिलाएं वीरांगना फूलन देवी जी को अपना आदर्श बना लें तो देश से बलात्कार व बलात्कारियों का नामोनिशान मिट जायेगा। आज की महिलाओं को वीरांगना फूलन देवी जी अपना आदर्श बनाना चाहिए।

इस अवसर पर दिग्विजय सिंह कश्यप, योगेश तुरैहा, राजाबाबू राजपूत, मोहर सिंह कश्यप, रवि कश्यप, रामचंद्र मेहरा, टीटू कश्यप आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *