मुरादाबाद में इस बार महिला बनेगी महापौर, प्रिया अग्रवाल पर भाजपा खेलेगी दांव…?

Uttar Pradesh तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया मुरादाबाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की शाम मुरादाबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी की आरक्षण सूचना भी जारी कर दी। सरकार ने मुरादाबाद नगर निगम की मेयर सीट महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की है

सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 नगर निगमों के महापौर के आरक्षण सूची जारी कर दी इसके तहत लखनऊ, कानपुर गोरखपुर, फिरोजाबाद, वाराणसी, बरेली, शाहजहांपुर और गाजियाबाद नगर निगम को अनारक्षित किया गया है अर्थात यह उससे कोई भी महापौर का चुनाव लड़ सकेगा।

इसके अलावा मुरादाबाद सहारनपुर और अयोध्या को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है अर्थात इन तीनों नगर निगम की महापौर इस बार महिला होगी।

आगरा को अनुसूचित जाति महिला और झांसी को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है जबकि मथुरा- वृंदावन और अलीगढ़ नगर निगम में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला महापौर होंगी। इसके अलावा प्रयागराज और मेरठ में अन्य पिछड़ा वर्ग से महापौर बनेगा।

फिलहाल, मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी के विनोद अग्रवाल महापौर हैं और इस बार मुरादाबाद नगर निगम के महापौर का आरक्षण महिला के लिए कर दिया गया है तो ऐसे में भारतीय जनता पार्टी प्रिया अग्रवाल पर दांव खेल सकती है क्योंकि वह मौजूदा द्वार में भाजपा की हर एक महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से एक दो नहीं बल्कि कई कदम आगे चल रही है यहां खास बात यह है कि प्रिया अग्रवाल मौजूदा महापौर विनोद अग्रवाल की पुत्रवधू हैं और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। आरक्षण सूचना जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी में यह चर्चाएं भी आम हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *