मुरादाबाद से संभल जानी थी बरात, दो दिन पहले फौजी का दूल्हा बेटा फरार, हड़कंप मचा

Uttar Pradesh तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण

लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद से 4 दिसंबर को फौजी के बेटे की संभल को बारात जानी थी। दुल्हन पक्ष ने समस्त तैयारियां कर ली थी। इस बीच दूल्हे ने फार्च्यून कार या प्लाट लेने की मांग कर दी। कन्या पक्ष ने असमर्थता जताई तो बरात से चार दिन पहले दूल्हा फरार हो गया। इस पर दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के घर पर हंगामा किया।

दुल्हन पक्ष के परिजन और महिलाओं की माने तो सिविल लाइन थाना अंतर्गत मऊ हरथला निवासी फौजी के बेटे का रिश्ता संभल शहर के लाडम सराय निवासी युवती से तय हुआ था। समस्त बातचीत के बाद शादी की तारीख 4 दिसंबर तय हुई। इस दौरान कन्या पक्ष ने लग्न तक के रिश्ते में अधिकांश सामान दे दिया। इतना ही नहीं एक मोटी रकम भी लग्न में दी गई लेकिन इसके बाद ही दूल्हे ने दहेज में फार्च्यून कार लेने की मांग कर दी तो दुल्हन के परिजनों ने असमर्थता जताई। इस पर दूल्हे ने प्लाट खरीद कर देने को कहा और उसने दो टूक कह दिया कि इन दोनों में से कोई एक चीज दहेज में मिलनी चाहिए अन्यथा वह शादी नहीं करेगा।इसी बीच, बारात की तिथि निकट आ रही थी कि चार दिन पहले अचानक दूल्हे के परिजनों ने सूचना दी कि दूल्हा सुमित लापता है और वह घर से गायब हो गया है। उसकी खोजबीन कर रहे हैं। इसी कारण बरात नहीं आ सकती।

यह सुनते ही दुल्हन के पक्ष के होश उड़ गए और गुरुवार को दुल्हन पक्ष की महिलाएं एकत्र होकर गांव मऊ हरथला पहुंची और दूल्हे के घर पर हंगामा किया इस दौरान दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बरात न आने की बात सुनते ही दुल्हन के पिता की तबीयत खराब हो गई। फिलहाल, बिरादरी के बड़े बुजुर्गों को लेकर पंचायतों का सिलसिला जारी है और दो दिसंबर की रात तक कोई भी फैसला नहीं हो पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *