यूपी विधानसभा चुनाव विकासशील इंसाफ पार्टी ने 24 प्रत्याशी घोषित किए

Uncategorized

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए विकासशील इंसाफ पार्टी ने भी पहली सूची जारी कर दी है इसमें 24 प्रत्याशियों के नाम है। मुरादाबाद महानगर से डॉक्टर राजकुमार कश्यप को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने सबसे ज्यादा प्रत्याशी जौनपुर में उतारे हैं। यहां 5 सीटों पर विकासशील इंसाफ पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने यह सूची जारी की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी द्वारा मंगलवार को जारी के प्रत्याशियों की सूची में सहारनपुर की नुकड़ विधानसभा से नंदकिशोर कश्यप, शामली के कैराना से डॉक्टर संजीव कुमार मुरादाबाद की मुरादाबाद नगर विधानसभा से डॉ राजकुमार कश्यप बागपत की छपरोली से सत्यवीर प्रधान बुलंदशहर के अनूपशहर से अनीता आगरा के आगरा ग्रामीण क्षेत्र मनोज सोनी मैनपुरी से रामरतन कश्यप को चुनावी मैदान में विकासशील इंसाफ पार्टी ने उतारा है।

देखिए यह है सूची


इसके अलावा बदायूं जिले की शेख पुर से सुनील कुमार दातागंज से ओमवीर, बरेली के बिथरी चैनपुर से रामकुमार उर्फ सीटू आंवला से शिवदास लोधी, पीलीभीत से बीसलपुर से दिनेश कश्यप, शाहजहांपुर में जलालाबाद से अनीता कश्यप और तिलहर से पवन कश्यप को पार्टी ने टिकट दिया है। फतेहपुर के जहानाबाद से संतोष सहनी अंबेडकर नगर के जलालपुर से नितेश पांडे गोरखपुर के चोरी चोरा से रामनाथ निषाद मिर्जापुर के बाढ़ से अमित सिंह पटेल को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया जबकि गाजीपुर के जंगीपुर से मनीष चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सबसे अलग प्रगतिशील विकास पार्टी ने जौनपुर जिले में सबसे ज्यादा पांच प्रत्याशी उतारे हैं। बदलापुर से सुमित सिंह शाहगंज से रामानुज जौनपुर से अंजू बिंद जफराबाद से इंद्रजीत निषाद केराकत सुरक्षित से पप्पू भारती को विकाससील इंसाफ पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *