मिलिए दिल्ली की ओविया सिंह से, 11 साल की उम्र में हासिल की ये उपलब्धि

India Uncategorized नारी सशक्तिकरण

उम्र हुनर और ज्ञान की मोहताज नहीं होती। यह बात दिल्ली में रहने वाली एक 11 साल की बच्ची ने साबित कर दिया। ओविया नाम की इस बच्ची ने कम उम्र में ही जो उपलब्धि हासिल की है, वह हर उस लड़की या महिला के लिए प्रेरणा है, जो हुनरमंद हैं और किसी मंच की तलाश में हैं। जो मेहनत करना जानती हैं और उस मेहनत से बल पर सफलता की आस में हैं। जो अपना, परिवार का और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। ओविया की कहानी जान, वह महिलाएं भी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीच में आने वाली बाधाओं को दूर करने का रास्ता तलाश ही लेंगी। दिल्ली की ओविया सिंह ने अपनी उम्र से बड़ा काम किया है। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि ओविया सिंह हैं कौन, उनकी उपलब्धि क्या है और कैसे वह हर महिला के लिए मिसाल बन गई हैं।
ओविया सिंह दिल्ली में रहने वाली एक 11 साल का लड़की हैं, जो में बात करने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। वह में बात करने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया में हाल ही में उन्होंने एक दी। मृदा संरक्षण के बारे में बात करते हुए ओविया ने कृषि मिट्टी की गुणवत्ता में आई वैश्विक गिरावट के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए चिंता व्यक्त की।
फुल फार्म टेक्नोलॉजी एंटरटेनमेंट डिज़ाइन है। यह एक संस्था है जो टेड टाॅक्स का आयोजन करती है। जिसका उद्देश्य मानव जाति के कल्याण के लिए अच्छे आइडिया को फैलाना है। टेड टाॅक्स में दुनियाभर में साहित्य, विज्ञान, कला, व्यवसाय, संगीत, वाणिज्य, राजनीति जैसे क्षेत्रों में महारत हासिल एक्सपर्ट्स को मंच मिलता है, जहां वह अपनी बात लोगों तक पहुंचाते हैं। स्थानीय भौगोलिक क्षेत्र तक सीमित होता है, जिसे आयोजित करता है।
ओविया सिंह की उपलब्धि
11 साल की ओविया प्लेनेट स्पार्क नाम की एक कम्युनिकेशन स्किल प्लेटफार्म की छात्रा हैं। वह कई पब्लिक स्पीकिंग प्रोग्राम में शामिल हो चुकी हैं और अवार्ड भी जीते हैं। ओविया सिंह के नाम ‘यूथ स्पोकन फेस्ट’, नेशनल स्पीच एंड डिबेट टूर्नामेंट, पॉडकास्ट चैलेंज और प्लैनेट स्पार्क ग्लोबल पब्लिक स्पीकिंग चैंपियन का खिताब है।
इतनी कम उम्र में ओविया सिंह की दो किताबें भी पब्लिश हो चुकी हैं। ओविया सिंह की पहली किताब ‘लिविंग लाइफ ऑफ इंस्पिरेशन’ है। उनकी दूसरी किताब का नाम ‘राइज पोयम्स ऑफ हीट, रेसिलिएंस एंड लाइट’ है। ओविया का अपना पोस्टकास्ट भी है, जिसका नाम ‘गो आउट एंड कंटूर द वर्ल्ड’ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *