Horoscope: 12 मार्च को नए संपर्कों से लाभ मिलेगा मगर न करें किसी पर आंख मूंदकर भरोसा

Uncategorized

Horoscope: 12 मार्च को नए संपर्कों से लाभ मिलेगा मगर न करें किसी पर आंख मूंदकर भरोसा, जी हां, यही बता रहे हैं उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री अपने दैनिक राशिफल में

मेष राशि :- आज का दिन नई संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से अच्छा रहने की संभावना हैं।आपको कुछ विपक्षी अथवा विरोधी परेशान कर सकते हैं।आज आपकी नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी।व्यापार में दिन अच्छा गुजरने की संभावना हैं।जोखिम भरे काम को करने से बचें।स्वास्थय को लेकर सतर्क रहें,बुखार हो सकता हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा बीतने की संभावना हैं।पुरानी योजनाओं से लाभ मिलने की उम्मीद हैं।सेवा क्षेत्र में सम्मान मिल सकता हैं।कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन साथियों को हैरान करेगा।कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता हैं।स्वास्थय बेहतर रहने की उम्मीद हैं।

मिथुन राशि :- आज का दिन फलदायक रहने की उम्मीद हैं।परिवार में बहन या भाई के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती हैं।नौकरी में कार्यरत लोगों की तरक्की के मार्ग प्रशस्त होने की संभावना हैं।आपके जिद व अहंकार की वजह से किसी की नाराजगी मोल ले सकते हैं।जीवनसाथी का साथ रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन सांसारिक सुख भोग में निकलने की संभावना हैं।व्यापार में लाभ बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे।अपनों के साथ सुख भरे पल व्यतीत करने का समय बन सकता हैं।किसी काम को लेकर वरिष्ठ सदस्यों की सलाह मशवरा की आवश्यकता होगी।अति उत्साहित होकर काम करने से नुकसान संभव हैं।

सिंह राशि :- आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद हैं।छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा हैं।आपकी किसी गलती की वजह से जीवनसाथी नाराज हो सकता हैं।विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता नसीब होगी।पुराना लेनदेन समस्या खड़ी कर सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन जीवन स्तर में कुछ सुधार लेकर आएगा।खुशी भरे पलों का आनंद मिल सकता हैं।जीवन साथी के प्रेम में डूबे नजर आने की उम्मीद हैं।नए काम को करने का अवसर मिल सकता हैं।घर अतिथि आगमन की संभावना हैं।बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत योजना पर पूरा ध्यान देंगे।

तुला राशि :- आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा।व्यापार में स्पष्टता बनाए न रखने पर समस्या हो सकती है।स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही से नुकसान संभव हैं।कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।मामा पक्ष से धन लाभ हो सकता हैं।आय के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा।पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखने से लाभ होगा।विदेशों से व्यवसाय कर रहे जातकों की तरक्की संभव हैं।बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में गति मिलेगी।दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना हैं।व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।परिवार के किसी सदस्य से तोहफा मिल सकता हैं।सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत जातकों को ट्रांसफर मिल सकता है। माता-पिता की सलाह व्यापार में कारगर होगी।

मकर राशि :- आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।कामकाज में बेहतर अवसर मिलने की संभावना हैं।कार्यक्षेत्र में अधिकारी कामों से प्रसन्न रहेंगे।नए संपर्कों से लाभ मिलेगा।किसी पर आंख मूंदकर भरोसा टूट सकता है।परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते है।

कुंभ राशि :- आज का दिन सकारात्मक रहने की उम्मीद हैं।कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके व्यापार में और निखार लेकर आएगा।धर्म कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी।सगे संबंधियों से तालमेल अच्छा रहेगा।आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा।ससुराल पक्ष से लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।

मीन राशि :- आज का दिन कमजोर रहने की संभावना हैं।जरूरी मामलों में लापरवाही समस्या खड़ी कर सकती है।स्वास्थ्य से थोड़ा परेशान रह सकते हैं।संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।नए काम की शुरुआत करना लाभप्रद रहेगा।घर के बुजुर्गों से सलाह लेकर मन की दुविधा दूर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *