27 अक्टूबर का भविष्यफल जानिए भैया दूज के दिन कैसी रहेगी आपकी दिनचर्या

Uncategorized

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया, 27 अक्टूबर 2022, गुरुवार को किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। कुछ राशियों की आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं कुछ राशियों को अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है । आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर

मेष :- वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

उपाय :- ‘ॐ अं अंगारकाय नम:।’ मंत्र का जाप करें।
 
वृषभ : – मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।


उपाय :- ‘ॐ शुभ शुक्राय नमः।’ मंत्र का जाप करें।

मिथुन : – बुरी खबर मिल सकती है, दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

उपाय :- ‘ ॐ हों सोमवार नमः।’ मंत्र का जाप करें।

कर्क : – थकान व कमजोरी रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।

उपाय :- ‘ ॐ श्रां रास्ते नमः।’ मंत्र का जाप करें।
 
सिंह : – विवाद को बढ़ावा न दें। हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।

 उपाय :- ‘ ॐ ह्रीं सूर्यास्त नमः।’ मंत्र का जाप करें।

कन्या : – उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा।

उपाय :- ‘ ॐ बुं बुधाय नमः।’ मंत्र का जाप करें।
 
तुला : – स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें, बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

उपाय :- ‘ ॐ ऐं चन्द्रमसे नमः।’ मंत्र का जाप करें।
 

वृश्चिक : – दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

उपाय :- ‘ ॐ अं अंगारकाय नमः।’ मंत्र का जाप करें।

धनु : – लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नवीन आभूषण पर व्यय होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।

उपाय :- ‘ ॐ बृं बृहस्पतये नमः।’ मंत्र का जाप करें।
 
मकर : – कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।

उपाय :- ‘ ॐ शं शनैश्चराय नमः।’ मंत्र का जाप करें ।
 
कुंभ :- मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हंसी-मजाक न करें, विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।

उपाय :- ‘ ॐ हों सोमवार नमः।’ मंत्र का जाप करें।

मीन :- बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।

उपाय :- ‘ ॐ बृं बृहस्पतये नमः।’ मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *