marriage: पंजाब के CM bhagwant mann की जीवनसंगिनी बनेंगी डॉ. गुरप्रीत कौर, कल होगी शादी

India International तेरी-मेरी कहानी लाइफस्टाइल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।

भगवंत मान 48 साल के हैं। वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा। इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे।

2016 में हुआ तलाक

कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे। तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं। हालांकि, दोनों का 2016 में तलाक हो गया था। भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता।लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने। उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *