यूक्रेन पर चौतरफा मार-तीन तरफ से रूसी सेना, चौथी से साइबर अटैक, अब तक 40 जवान व दस नागरिकों की मौत

International

रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में यूक्रेन के 40 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 10 से भी अधिक नागरिक भी इस हमले की चपेट में आकर मारे गए हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के संबंध में राष्ट्रपति दफ्तर के हवाले से यह बताया गया।

यूक्रेन ने अपने नागरिकों को हथियार देने का किया एलान 

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम किसी को भी हथियार देंगे जो देश की रक्षा करना चाहता है। हमारे शहरों के लोग यूक्रेन का समर्थन करने के लिए तैयार रहें। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के संबंध में राष्ट्रपति दफ्तर के हवाले से बताया गया ह

यूक्रेन पर चौतरफा मार-तीन तरफ से रूसी सेना, चौथी से साइबर अटैक

बृहस्पतिवार को रूस की ओर से किए गए हमले के बाद यूक्रेन भी हार मानने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश इस हमले में रूस के सामने झुकेगा नहीं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति दफ्तर के हवाले से मीडिया को बताया गया है कि रूसी हमले में अभी तक यूक्रेन के 40 जवानों की मौत हो गई है। उधर रूसी सेना का कहना है कि मास्को समर्थित अलगाववादी ताकतें पूर्वी यूक्रेन में आ गई है। नागरिकों के लिए डरने की कोई बात नहीं है।

व्लादीमीर पुतिन के इस कदम का जवाब दिया जाएगा: अमेरिकी राष्ट्रपति

उधर यूक्रेन राजधानी कीव समेत कई अन्य हवाई अड्डे को खाली कराने में जुटा हुआ है। क्योंकि रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलें दागी है। रूस के हमले के ऐलान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन की ओर से एक बार फिर से कहा गया है कि यूएस और अन्य सहयोगी इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और व्लादीमीर पुतिन के इस कदम का जवाब दिया जाएगा।

यूक्रेन पर कब्जे की कोई योजना नहीं: व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार की सुबह टेलीविजन पर देश को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि रूस की यूक्रेन पर कब्जे की कोई योजना नहीं है। विशेष सैन्य अभियान के एलान वाले अपने बयान में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के लोग ये चुनाव कर सकेंगे कि उनके देश को कौन चलाता है।

गुरुवार को एक टेलीविजन पर संबोधन के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है। उन्होंने पूर्वी यूक्रेन में तैनात सैनिकों से कहा कि वे अपने हथियार डालकर, वापस अपने घरों को चले जाएं। उन्होंने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो जो भी खून बहेगा, इसके लिए वह जिम्मेदार होगा। रूस के राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय और सच्चाई रूस की ओर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी रूस को लेकर कार्रवाई करता है तो मास्को इस पर प्रतिक्रिया देने में देर नहीं करेगा। रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई ‘आत्मरक्षा‘ है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद प्रतिक्रिया देते हुए इसे अकारण और अनुचित ठहराया है।

पूरी दुनिया की दुआएं यूक्रेन के लोगों के साथ: अमेरिकी राष्ट्रपति

रूस के राष्ट्रपति की घोषणा का जवाब देते हुए बाइडन ने कहा कि ‘‘पूरी दुनिया की दुआएं यूक्रेन के लोगों के साथ है। अपने संबोधन में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति को दोषी ठहराते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रपति पुतिन ने पहले से तय एक युद्ध को चुना है जो लोगों की जान लेगा और मानव त्रासदी का कारण बनेगा.” उन्होंने कहा, ‘‘इस युद्ध के कारण होने वाली मौतों और विनाश के लिए सिर्फ और सिर्फ रूस ही अकेले जिम्मेदार होगा। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश एकजुट होकर निर्णायक तरीके से इस हमले का जवाब देंगे। उन्होंने कहा इस युद्ध के लिए केवल रूस की ही जवाबदेही ठहराई जाएगी। बाइडन ने बताया कि व्हाइट हाउस इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने जानकारी दी कि आज जी-7 के सदस्य देशों के साथ एक बैठक की जाएगी और उसके बाद ही रूस को लेकर आगे कदम उठाया जाएगा।

एलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके सुनाई दिए

मास्को। रूस ने यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके सुनाई दिए हैं। इसमें 300 लोगों के मारे जाने की सूचना आ रही है लेकिन अभी किसी भी स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो रही। यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला होने की जानकारी मिली है। पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का ऐलान करते हुए धमकी भी दी कि कोई इस मामले में दखल ना दे वरना अंजाम बुरा होगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता। इसलिए रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। इसका लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को कहा है कि वह हथियार डालें और अपने घर जाएं। उधर रूसी सेना के घुसने के बीच यूक्रेन ने अपने यहां मार्शल लॉ लगा दिया है।यूक्रेन की राजधानी कीव के बाद वहां Odessa, Kharkiv, Donetsk में कई धमाके सुनाई दिए हैं।बिगड़ते हालातों के बीच कीव एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है। वहां मौजूद स्टाफ और यात्रियों को निकाला गया है। फिलहाल वहां विदेश के तीन एयरक्राफ्ट मौजूद हैं, जिनको उड़ान भरनी थी। लेकिन वे टेक-ऑफ नहीं कर पाए थे।

पुतिन ने कहा- हथियार डाले यूक्रेन की सेना

कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही दावा किया कि इसका मकसद नागरिकों की रक्षा करना है। पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। पुतिन ने कहा कि खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘‘शासन’’ जिम्मेदार है। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *