पत्रकार अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाएं
लव इंडिया, बरेली। यू पी जर्नालिस्ट एसोसियेशन के बरेली उपजा प्रेस क्लब में आज 15 अगस्त 2022 को आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव पर झंडारोहण किया गया। प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पत्रकारों में उत्साह रहा। इस अवसर पर प्रेस क्लब के केयरटेकर किशोर कुमार का उनकी 45 वर्षीय सेवा के लिए दुशाला एवम उपहार देकर बरेली उपजा अध्यक्ष पवन सक्सेना एवम अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया गया। पत्रकारों से अपने लेखन वाले कर्तव्य का ईमानदारी से पालन पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, जनार्दन आचार्य, महेंद्र मनुज, रमेश गौतम, राजेश शर्मा, अनूप मिश्रा, दीपक जी, संजय सक्सेना, आदि ने संबोधित किया। पुत्तन सक्सेना, पंकज शर्मा, विजय सिंह, अशोक शर्मा लोटा, सचिन श्याम भारतीय, सौरभ शर्मा, गुडवीन मसीह, नीरज आनंद, शंकर लाल, देव सिंह, आशीष जोहरी, कुमार विनय, विजय बवल, मोहित, विजय शर्मा, आदि उपस्थित रहे। आभार धर्मेंद्र सिंह बंटी तथा संचालन अजय मिश्रा ने किया।